Call Us
+91 7058271919
Mail Us
contact@kamalstudypoint.in
Address
सधुआ चापर बाजार, रंगरा, भागलपुर

Empowering Minds, Building Futures

कमल स्टडी पॉइंट इस विश्वास के साथ काम करता है कि शिक्षा सबसे प्रभावशाली बदलाव का माध्यम है। हमारा उद्देश्य आधुनिक तकनीकों और डिजिटल लर्निंग उपकरणों के माध्यम से शिक्षा को सरल, सुलभ और प्रभावशाली बनाना है। हम छात्रों को कंप्यूटर ज्ञान और अध्ययन की आदतें विकसित करके उनके उज्जवल भविष्य के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं।

अधिक जानकारी लें!

लाइब्रेरी, क्विज़–मॉक टेस्ट, कंप्यूटर लैब और बेहतर माहौल — सब कुछ एक ही स्थान पर।

Scroll Down
Image

About Us

हमारे बारे में !

कमल स्टडी पॉइंट की स्थापना सन् 2023 में श्री कुमार राज कमल द्वारा की गई, जिनका उद्देश्य हैं छात्रों को एक आधुनिक, शांत और संसाधन-समृद्ध अध्ययन वातावरण प्रदान करना, जहाँ हर विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचानकर सफलता की ओर अग्रसर हो सके। यह प्रतिष्ठित संस्थान सधुवा चापर बाज़ार, रंगरा, भागलपुर में स्थित है।

हम मानते हैं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी ज्ञान मिलकर जीवन बदल सकते हैं।हम छात्रों के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। यहाँ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, कंप्यूटर कोर्सेस के साथ-साथ सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए क्विज़, मॉक टेस्ट और नियमित मार्गदर्शन उपलब्ध हैं। हमारा उद्देश्य प्रत्येक छात्र को आत्मविश्वासी, कुशल और भविष्य के लिए तैयार बनाना है — जहाँ लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, क्विज़, मॉक टेस्ट और बेहतर माहौल सब एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

हम मानते हैं कि आर्थिक स्थिति शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए, इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए विशेष शुल्क छूट की सुविधा प्रदान की जाती है। संस्थान में हाई-टेक डिजिटल सुविधाएँ जैसे एयर-कंडीशंड लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, हाई-स्पीड इंटरनेट (Wi-Fi) और डिजिटल लर्निंग सिस्टम भी उपलब्ध हैं, ताकि छात्र आधुनिक तकनीक के साथ प्रभावशाली शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Read More

Our Mission

हमारा उद्देश्य है प्रत्येक छात्र को ज्ञान, अनुशासन और डिजिटल कौशल से सशक्त बनाना। हम छात्रों को शिक्षित कर समाज के विकास में योगदान देना चाहते हैं, क्योंकि शिक्षा ही समृद्ध समाज की नींव है।

जहाँ पढ़ाई बनती है प्रेरणा !

ज्ञान ही शक्ति है !

आधुनिक शिक्षा, उज्जवल भविष्य !

हमारा विज़न !

हर छात्र को उत्तम अवसर और सुविधा मिले ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और समाज की प्रगति में योगदान दे सकें। कमल स्टडी पॉइंट हर स्तर पर शिक्षा और जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है, ताकि एक प्रगतिशील और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

हमारी सुविधाएँ और विशेषताएँ !

“कमल स्टडी पॉइंट — सीखें, बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें। एक ऐसा माहौल जहाँ आराम, अनुशासन और डिजिटल सुविधाएँ मिलकर आपकी सफलता का मार्ग बनाते हैं।”

क्विज़–मॉक टेस्ट

हम नियमित रूप से क्विज़ और मॉक टेस्ट आयोजित करते हैं ताकि छात्र अपनी पढ़ाई की प्रगति का मूल्यांकन कर सकें और परीक्षा से पहले आत्मविश्वास बढ़ा सकें। ये टेस्ट समस्या समाधान कौशल, समय प्रबंधन और अवधारणात्मक समझ को सुधारने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं — जिससे छात्र शैक्षणिक और प्रतियोगी दोनों क्षेत्रों में सफलता के लिए तैयार हो सकें।

Read More

कंप्यूटर प्रशिक्षण

कमल स्टडी पॉइंट में छात्रों को बेसिक से एडवांस स्तर तक कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण में छात्रों को प्रैक्टिकल सेशन्स, वास्तविक जीवन के उदाहरण और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलता है, जिससे उनका तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास दोनों विकसित होते हैं। कोर्स में बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन, MS Office, इंटरनेट और ईमेल का उपयोग, डिजिटल सुरक्षा, साइबर जागरूकता, टाइपिंग, हार्डवेयर और नेटवर्किंग की जानकारी, और प्रोग्रामिंग की प्रारंभिक समझ शामिल हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल दुनिया के लिए सक्षम बनाना और आधुनिक शिक्षा के अनुरूप तैयार करना है।

Read More

सौहार्दपूर्ण वातावरण

कमल स्टडी पॉइंट में छात्रों के लिए एक विस्तृत, शांत, आरामदायक और सुव्यवस्थित अध्ययन वातावरण उपलब्ध है, जहाँ वे पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई कर सकें। हमारी लाइब्रेरी में विविध प्रकार की किताबें, पत्रिकाएँ और अध्ययन सामग्री छात्रों की हर जरूरत को पूरा करती हैं। छात्र यहाँ ग्रुप डिस्कशन कर सकते हैं, शांतिपूर्वक अध्ययन कर सकते हैं या अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा, कैफेटेरिया क्षेत्र में वे आराम से भोजन और स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं, डिस्कशन क्षेत्र में समूह में पढ़ाई और विचार-विमर्श कर सकते हैं, और रेस्ट क्षेत्र में पढ़ाई के बीच आराम भी कर सकते हैं।

Read More

वाई-फाई (WiFi)

कमल स्टडी पॉइंट में पूरी पढ़ाई क्षेत्र में उच्च गति की Wi-Fi उपलब्ध है, जिससे छात्र बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म्स, शोध सामग्री और डिजिटल संसाधनों तक सहजता से पहुँच सकते हैं। हमारी विश्वसनीय इंटरनेट सेवा प्रत्येक विद्यार्थी को नवीनतम जानकारी और तकनीक से अपडेटेड रहने में मदद करती है। यह सुविधा छात्रों को आधुनिक ज्ञान प्राप्त करने और डिजिटल शिक्षा के हर आयाम को अनुभव करने का अवसर प्रदान करती है, जिससे उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी और समृद्ध बनती है। इस तरह, हम सुनिश्चित करते हैं कि हर छात्र तकनीकी दृष्टि से सक्षम और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो।

Read More

एयर-कंडीशन सुविधा

कमल स्टडी पॉइंट में सभी अध्ययन और प्रशिक्षण क्षेत्रों में एयर-कंडीशनिंग की सुविधा उपलब्ध है, जो छात्रों को गर्मी, धूल-मिट्टी और असुविधाजनक वातावरण से बचाती है। यह ठंडा और आरामदायक माहौल प्रदान करता है, जिससे छात्र बिना किसी व्यवधान के लंबे समय तक केंद्रित होकर पढ़ाई कर सकते हैं। इस तरह की सुविधाएँ शिक्षा के प्रति छात्रों की रुचि और ध्यान बनाए रखने में सहायक होती हैं, जिससे उनकी सीखने की प्रक्रिया और भी प्रभावी बनती है।

Read More

RO पानी की सुविधा

कमल स्टडी पॉइंट में RO पानी की सुविधा उपलब्ध है। यह सिस्टम यानी रिवर्स ऑस्मोसिस तकनीक का उपयोग कर अत्यंत शुद्ध और सुरक्षित पेयजल प्रदान करता है, जिससे प्राकृतिक पानी से विषाक्त तत्व तथा अशुद्धियाँ पूरी तरह से हट जाती हैं। इससे छात्रों को स्वस्थ रहने और लंबी अवधि तक ऊर्जा से भरपूर रहने में मदद मिलती है।यह सुविधाएँ—शुद्ध पेयजल छात्रों के संपूर्ण विकास और आराम के लिए बहुत जरूरी हैं, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

Read More

249

किफायती लाइब्रेरी शुल्क

250

बड़ी सीट सेक्शन & सीटों की संख्या

25

कंप्यूटर लैब

4

Branch (शाखा)

क्यों चुनें कमल स्टडी पॉइंट?

समाज में शिक्षा का विस्तार करना और छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना।

कमल स्टडी पॉइंट का उद्देश्य केवल शिक्षा देना है, न कि लाभ कमाना। यहाँ कोर्स और प्रशिक्षण शुल्क कम रखा गया है और लाइब्रेरी की सुविधा भी किफायती है, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें। हम आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए विशेष मदद और समर्थन प्रदान करते हैं, ताकि हर बच्चा बिना किसी बाधा के शिक्षा प्राप्त कर सके। यह लाइब्रेरी और शिक्षण केंद्र समाज की भलाई और शिक्षा के प्रचार के लिए संचालित किया जा रहा है।

सब्सक्रिप्शन प्लान्स

हमारे आकर्षक सब्सक्रिप्शन प्लान्स को देखें और चुनें

Admissions
124
49.6%
Goal
250
रेगुलर प्लान / महीना

इस प्लान के तहत छात्रों को एक ऐसा शैक्षिक वातावरण मिलता है, जहाँ वे पूरे दिन शांति, सुविधा और एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य की तैयारी पर पूर्ण ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। यहाँ एक अच्छी कैफेटेरिया भी उपलब्ध है जहाँ आप आराम से लंच का आनंद ले सकते हैं।

हाई स्पीड Wi-Fi सुविधा

पावर बैकअप की उपलब्धता

RO शुद्ध पेयजल की सहूलियत

भोजन के लिए अच्छी कैफेटेरिया

शांत और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण

Shift - 11 घंटे

Time - 8 AM to 7 PM

Extra Time - नहीं

549.00/
Admissions
124
%
Goal
250
अल्ट्रा प्लान / महीना

यह योजना उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो कम समय में फ़ोकस्ड अध्ययन करना चाहते हैं और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार किफायती है। 4 घंटे की शिफ्ट होने के कारण छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर सकते हैं। इस योजना में भी उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं, जैसे तेज़ Wi-Fi, शांतिपूर्ण वातावरण, पावर बैकअप, RO पानी और कैफेटेरिया की सुविधा उपलब्ध हो सकती है, जिससे अध्ययन का अनुभव बेहतर बनता है। यह विकल्प उन छात्रों के लिए आदर्श है जिन्हें सीमित समय में अधिकतम परिणाम चाहिए।

हाई स्पीड Wi-Fi सुविधा

पावर बैकअप की उपलब्धता

शांत और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण

RO शुद्ध पेयजल की सहूलियत

Shift - 4 घंटे

Time - 06 AM- 10 AM

Extra Time - नहीं

299
Admissions
%
Goal
प्रो प्लान / महीना

यह योजना फोकस आवर और रेगुलर प्लान दोनों की विशेषताओं को मिलाकर तैयार की गई है, जिसमें उपयोगकर्ताओं को सभी प्रकार की सुविधाओं और सुविधाजनक एक्सेस का पूर्ण लाभ मिलता है। इस प्लान में आप 24/7 समय की शिफ्ट की सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।

हाई स्पीड Wi-Fi सुविधा

पावर बैकअप की उपलब्धता

शांत और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण

RO शुद्ध पेयजल की सहूलियत

भोजन के लिए अच्छी कैफेटेरिया

Shift - 24 घंटे

Time - 08 AM- 07 AM

Extra Time - हाँ

749/
Admissions
1
%
Goal
250
फोकस आवर

कमल स्टडी पॉइंट में हम समझते हैं कि हर छात्र का पढ़ने का समय अलग होता है। कुछ छात्रों के लिए रात का शांत माहौल पढ़ाई के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने शुरू किया है “फोकस आवर” – हमारी विशेष नाइट शिफ्ट लाइब्रेरी सुविधा।

RO शुद्ध पेयजल की सहूलियत

पावर बैकअप की उपलब्धता

शांत और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण

हाई स्पीड Wi-Fi सुविधा

भोजन के लिए अच्छी कैफेटेरिया

Shift - 11 घंटे

Time - 8:00 PM- 7 AM

Extra Time - yes

399/

कोर्स लिस्ट

अपने लिए उपयुक्त कोर्स चुनें और सीखना शुरू करें

A Diploma in Computer Applications (DCA) is a type of academic program that teaches computer applications and related skills. It is typically a short-term course that can be completed in six months.

12-10-25

4 PM to 9 PM

Rangra

View Course

12-10-25

4 PM to 9 PM

Rangra

View Course

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

Jan 01 - Jan 10

10:00 AM - 18:00 PM

Kamal Study Point

View Course

Our Team

Our Team

Arun Ravidas

Librarian

Dayanand Kamble

Computer Instructor

Indu Bhushan Mandal

मुख्य प्रायोजक (Chief Sponsor)

Raj Kamal

Founder

हमारे बारे में हमारे छात्र क्या कहते हैं.

कमल स्टडी पॉइंट ने हमारे सपनों को सच कर दिखाया।

Subscribe the Newsletter

Don't worry, we won't spam you with emails.